- Hindi News
- National
- शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण शिविरों का विरोध, आज कलेक्टर को देंगे ज्ञापन
शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण शिविरों का विरोध, आज कलेक्टर को देंगे ज्ञापन
हनुमानगढ़| राज्य भर में सोमवार से शुरू हो रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय किए जाने की मांग पर विभिन्न शिक्षक संगठन विरोध करेंगे। इस संबंध में राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा की ओर से सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। शाखा के उपाध्यक्ष पवन कुमार सोनी ने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण शिविरों के विरोधस्वरूप कलेक्ट्रेट के आगे एकत्रित होकर सरकार की हठधर्मिता का विरोध करेंगे।