पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5.6 करोड़ मंजूर, आरयूबी का काम शुरू, सड़कों व शौचालयों का निर्माण होगा

5.6 करोड़ मंजूर, आरयूबी का काम शुरू, सड़कों व शौचालयों का निर्माण होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका ने श्रीराम कल्याण भूमि के सामने रेल लाइन के मध्य अधूरे आरयूबी का निर्माण शुरू करवा दिया। भगत सिंह चौक के पास स्थित आरयूबी सहित दोनों का निर्माण एक माह में पूरा करने के लिए ठेकेदार को पाबंद किया गया है।

ईओ सोहनलाल नायक ने बताया कि इन दोनों का निर्माण पूरा करवाने के लिए 43 लाख रुपए के टेंडर किए गए हैं। पालिका बोर्ड ने निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होते ही काम शुरू करवा दिया। अंबेडकर भवन निर्माण पर 48 लाख, वार्ड नंबर 3 में और धानमंडी गेट के पास शौचालय निर्माण पर 59.36 लाख, कल्याण भूमि का सौंदर्यीकरण करवाने के लिए 25 लाख, श्रीदुर्गा मंदिर से भगत सिंंह चौक तक सीसी रोड का निर्माण के लिए 80.82 लाख, राजीव चौक से तहबाजारी मार्ग पर सीसी रोड निर्माण के लिए 30.5 लाख, दुर्गा मंदिर से कृषि उपज मंडी समिति तक सीसी रोड के लिए 48.5. लाख, पृथ्वी शर्मा के घर से श्री रामदेव चौक तक सीसी रोड 85 लाख, अंबेडकर सर्किल से बालिका स्कूल के कॉर्नर तक सीसी रोड 31.23 लाख, पशु अस्पताल मार्ग पर सीसी रोड के लिए 64.24 लाख, वार्ड नंबर 3 में गंदे पानी की डिग्गी के लिए 43.42 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। निर्माण के लिए कार्यालय आदेश जारी हो चुके हैं।

बालिका उमा स्कूल में छह कमरों की नींव रखी, 35 लाख खर्च होंगे (हनुमानगढ़)|व्यापार मंडल शिक्षा समिति हनुमानगढ़ टाउन की ओर से संचालित बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल प्रागंण में रविवार को शिक्षा समिति पदाधिकारियों ने 6 कमरे, तीन ब्लॅाक-शौचालय व जलगृह के लिए नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन करके नींव रखी।

खबरें और भी हैं...