सूरतगढ़/पीलीबंगा| राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का बेटियों को लेकर संभाग स्तरीय कार्यक्रम पीलीबंगा के महात्मागांधी स्टेडियम में रविवार को हुआ। इस दौरान आयोजित ‘बेटियां छू रही हैं आसमां’ कार्यक्रम में संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण पंवार ने कहा कि श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ व बीकानेर जिले के हर ब्लॉक से एक-एक बेटी को गोद लेकर शिक्षा व स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास शुरू किया है जो समाज के लोगों के सहयोग से चलाया जाएगा। इस मौके पर 16 ब्लॉक की बेटियों को गोद लेकर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी ने कहा कि समाज की एकता के लिए हम सभी को संगठित होना होगा। रायसिंहनगर विधायक सोनादेवी बावरी ने कहा कि समाज की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना बहुत जरुरी है और यह ऐतिहासिक कार्य है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महिला ब्लॉक अध्यक्ष रामदेवी बावरी व सरपंच विनोद कुमारी ने कहा कि बावरी समाज की बेटियों को गोद लेकर शिक्षा दिलवाने जैसी मुहिम से बावरी समाज को नई सोच, नई दिशा, नई विचाराधारा मिलेगी। कार्यक्रम में समाज ने बेटियों को गोद लेने की साथ साथ समाज की 150 प्रतिभाओं को राजकीय सेवा में चयन व समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा करने पर जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। समाज उत्थान को लेकर दिए गए सहयोग के लिए श्रीगंगानगर ब्लॉक अध्यक्ष करणीसिंह चौहान व सचिव विष्णु भाटी को भी सम्मानित किया गया।
इन्होंने किया संबोधित : कार्यक्रम में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पन्नालाल भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बलदेवसिंह, सेवानिवृत एडीपी रामलाल रखावत, प्रधानाचार्य पृथ्वीराज धांधल, प्रधानाचार्य श्योपतराम भाटी, जिलाध्यक्ष श्रीगंगानगर गुरमीतसिंह चौहान, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष कृष्ण चौहान, महिला विंग जिलाध्यक्ष मंजू चौहान, हनुमानगढ़ विंग जिलाध्यक्ष विनोद कुमारी, अनिता चौहान, संतोष कुमार, बलराम चौहान, बेगाराम जोधपुर, अनीता चौहान, बालमुकंद पंवार, मनीराम भाटी, अजय बावरियां, रामूराम बावरी, भगतराम बावरी, नंदराम बावरी, हंसराज पंवार, शंकरलाल भाटी, पार्षद योगेश कुमार, बंसीलाल पंवार, प्रदेश उप सचिव छबीलसिंह भाटी, रायसिंह पंवार, प्रभुदयाल बावरी, सुभाष पंवार, कालूराम धनासर ने भी बेटियों को आगे बढ़ाने व समाज को संगठित करने का आह्वान किया। मंच संचालन कृष्ण चौहान व लक्ष्मण भाटी ने किया।