पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीडीओ व पंंचायत समिति कर्मचारियों ने रखा सामूहिक अवकाश

बीडीओ व पंंचायत समिति कर्मचारियों ने रखा सामूहिक अवकाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को पंचायत समिति के विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी व समस्त ग्राम विकास अधिकारी सामूहिक रूप से अवकाश पर रहे। उन्होंने बताया कि सेवा परिषद एवं राज्य सरकार के मध्य पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ की अध्यक्षता में सात सूत्रीय मांगों को लेकर समझौता 24 जून 2017 में हुआ था। लेकिन वे मांगें लागू नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में रोष है। इस आश्य को लेकर सभी कर्मचारी और अधिकारी सामूहिक रूप से विरोध स्वरूप 23 मई तक धरने पर रहेंगे। विकास अधिकारी हरिराम चौहान ने बताया कि यदि सरकार फिर भी उनकी मांगों को अनदेखा करेगी तो सेवा परिषद के निर्देशानुसार आगे आंदोलन भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...