पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके, प्रशिक्षण शिविर शुरू

बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके, प्रशिक्षण शिविर शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया (आंचलिक)| राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ की ओर से संचालित कौशल विकास व लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा पोषित बालिका आत्मरक्षा योजना के तहत राजस्थान पुलिस एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आगाज किया गया। नोडल प्रभारी एएसआई गायत्री चौधरी ने बताया कि इसमें बालिकाओं को आत्मनिर्भर व किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की महिला प्रशिक्षक गायत्री बिश्नोई व इंद्रा चौधरी इन बालिकाओं को प्रशिक्षण देंगी। इसमें कोई भी महिला भाग ले सकती है। संघ उपप्रधान गजानंद भोबिया ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। स्थानीय संघ प्रधान सोहनलाल मरेजा ने बालिकाओं को अधिक से अधिक संख्या में शिविर मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय संघ कार्यकारिणी अध्यक्ष संदीप गोदारा ने ग्रीष्मावकाश के समय का सदुपयोग करने को कहा। इस अवसर पर शिविर प्रभारी राजेश मुवाल, ओमप्रकाश कोटी, विजय कुमार ज्याणी, शालू बिश्नोई, जशनप्रीत कौर, छिन्द्रपाल कौर, कुमारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...