पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरतगढ़, सूरतगढ़ हनुमानगढ़ ट्रैक पर रामपुरा रंगमहल के निकट ट्रेन की

सूरतगढ़, सूरतगढ़-हनुमानगढ़ ट्रैक पर रामपुरा रंगमहल के निकट ट्रेन की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़, सूरतगढ़-हनुमानगढ़ ट्रैक पर रामपुरा रंगमहल के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की रविवार शाम को मौत हो गई। मृतक खेताराम(50) पुत्र किशनाराम सुथार निवासी वार्ड नंबर 3 रामपुरा( पीलीबंगा) का रहने वाला था। जीआरपी हेड कांस्टेबल राजेंद्र डूडी ने बताया कि रात 8 बजे सूचना मिली कि रामपुरा रंगमहल के फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव की पहचान खेताराम के रूप में की। पुलिस अधिकारी ने बताया मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। सोमवार को मृतक के परिजनो के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...