पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में नई सड़कों और नालों के पुनर्निर्माण पर खर्च होंगे 7 करोड़ रुपए, परिषद ने लगाए टेंडर

शहर में नई सड़कों और नालों के पुनर्निर्माण पर खर्च होंगे 7 करोड़ रुपए, परिषद ने लगाए टेंडर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में गंदे और बरसाती पानी की निकासी को सुचारू करने के लिए नगरपरिषद ड्रेनेज सिस्टम पर दो करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके तहत टाउन-जंक्शन में विभिन्न नालों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। वहीं सड़कों के कायाकल्प पर पांच करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। गौरतलब है कि स्वायत शासन विभाग ने सड़कों के निर्माण के लिए मंजूर राशि साढ़े आठ करोड़ रुपए को बढ़ाकर गत माह साढ़े 13 करोड़ रुपए कर दिया था।

परिषद साढ़े आठ करोड़ रुपए की लागत से सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। रूडसिको की सहमति मिलने के साथ ही काम शुरू कराया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक शहर में सड़कों का कायाकल्प और ड्रेनेज सिस्टम के पुनर्निर्माण से आमजन को राहत मिल सकेगी।

टाउन-जंक्शन में 17 सड़कों का होगा कायाकल्प

टाउन व जंक्शन में पांच करोड़ की लागत से विभिन्न 17 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं। इसमें सीसी और डामर दोनों तरह की सड़कें शामिल हैं। टाउन में एनएमपीजी कॉलेज फाटक से पशु अस्पताल तक, बस स्टैंड से राजवी पैलेस बाइपास तक, बस स्टैंड के पास पुलिया से गंदा पानी तालाब पंजाबी मोहल्ला तक व मुखर्जी कॉलोनी से दशहरा ग्राउंड कॉर्नर तक, जंक्शन में आनंद सिनेमा से रोडवेज डिपो वाया एलआईसी ऑफिस तक, रोटरी भवन से एनपीएस स्कूल तक, श्रीगंगानगर फाटक से रीको पंप तक, जाट धर्मशाला से वेयर हाउस वाया धानमंडी गेट नंबर दो तक नालों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

नए सिरे से नाला निर्माण होने पर गंदे पानी की निकासी सही होगी

नए सिरे से नाला निर्माण किए जाने से गंदे पानी की निकासी सुचारू हो सकेगी। इससे बरसात के बाद पानी निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं क्षतिग्रस्त सड़कों का कायाकल्प होने से आवाजाही में आसानी होगी। नगरपरिषद एईएन सुभाष बंसल ने बताया कि नालों के पुनर्निर्माण के टेंडर लगाए गए हैं। वहीं सड़कों के कायाकल्प के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही दोनों काम शुरू कराए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...