पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका उमा स्कूल में छह कमरों की नींव रखी, 35 लाख खर्च होंगे

बालिका उमा स्कूल में छह कमरों की नींव रखी, 35 लाख खर्च होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़|व्यापार मंडल शिक्षा समिति हनुमानगढ़ टाउन की ओर से संचालित बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल प्रागंण में रविवार को शिक्षा समिति पदाधिकारियों ने 6 कमरे, तीन ब्लॅाक-शौचालय व जलगृह के लिए नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन करके नींव रखी। समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण व सचिव राधाकृष्ण सिंगला ने बताया कि निर्माण पर 35 लाख रुपए की लागत आएगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल शिक्षा समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, सचिव राधाकृष्ण सिंगला, सहसचिव पवन सरावगी, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, निदेशक निर्मला नागपाल, कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीलम गौड, बालिका स्कूल प्रधानाचार्य संजू गाडिया, पब्लिक स्कूल प्रिसिंपल आरके गुप्ता व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...