हनुमानगढ़| जल संसाधन मंत्री डॉक्टर रामप्रताप सोमवार सुबह 9:30 बजे जोरावरपुरा में माध्यमिक स्कूल को उच्च माध्यमिक स्कूल में क्रमोन्नत होने का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे मैनावाली में पीएचडी की तरफ से 12 लाख की लागत से निर्मित ट्यूबवैल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही दसवीं की स्कूल को 12वीं में क्रमोन्नत का उद्घाटन करेंगे।