पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकारी खरीद की गई फसलों के भुगतान की मांग की

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकारी खरीद की गई फसलों के भुगतान की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| भाजपा किसान मोर्चा हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष सुशील गोदारा ने शनिवार शाम जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर सरकार द्वारा खरीद की गई सरसों, चना, गेहूं की फसल का किसानों को शीघ्र भुगतान करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि किसानों को फसलों का शीघ्र भुगतान होने से उन्हें राहत मिलेगी। वहीं गोदारा ने जाखड़ांवाली में सेम समस्या प्रोजेक्ट के बारे में भी चर्चा की तथा उसी तरह से सेम का निवारण करने के लिए पूरे जिले में इस तरह के प्रोजेक्ट चलाने की बात रखी। मुख्यमंत्री ने भुगतान करवाने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...