हनुमानगढ़| जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में रविवार को गांव कोहला स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान पर जिला स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बालक वर्ग में दुलमाना विजेता व मोरजंड सिखान उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में कोहला विजेता व मोरजंड सिखान उपविजेता रहे। कार्यक्रम में नगरपरिषद आयुक्त राजेंद्र स्वामी, जिला सचिव हैंडबॉल श्याम पांडे, प्रधानाचार्य सुनीता खुंगर, उपसरपंच साहबराम यादव, पृथ्वीराज, श्योपत जाखड़ आदि मौजूद थे।