पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विरसा संभाल दस्तार व गतका प्रशिक्षण शुरू

विरसा संभाल दस्तार व गतका प्रशिक्षण शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| चक ज्वाला सिंहवाला स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में रविवार को भाई लालो सेवा समिति की ओर से आठ दिवसीय विरसा संभाल दस्तार व गतका प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह रोमाणा ने रिबन काटकर किया। इसमें श्रीगंगानगर से प्रशिक्षक सुखदीप सिंह व अमृतपाल सिंह ने समाज के युवाओं को दस्तार बांधना व गतका के गुर सिखाए। शिविर का मुख्य उद्देश्य सिख समाज के युवाओं को दस्तार बांधना सिखाकर सिख धर्म से जोड़ना है। वहीं आत्मरक्षा के लिए गतका सिखाया जा रहा है। वहीं महिलाओं को भी दमाला बांधना सिखाया जा रहा है। शिविर का समापन 28 मई को होगा। शिविर में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान गुरबचन सिंह, मनप्रीत सिंह, अंग्रेज सिंह, नक्षत्र सिंह, सुखा सिंह, हेड ग्रंथी चमकौर सिंह, एकम सिंह, भोला सिंह, राजा सिंह, सुखविंद्र सिंह, नमन सिंह, संदीप मिश्रा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...