हनुमानगढ़| भटनेर पर्यावरण एवं विरासत संरक्षण समिति की ओर से रविवार को भटनेर दुर्ग में कार्यक्रम हुआ। इसमें आईएएम के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. एमपी शर्मा का सम्मान किया गया। समिति प्रवक्ता पुरुषोत्तम दादरी ने बताया कि डॉ. एमपी शर्मा को डॉक्टर्स की प्रतिष्ठित संस्था का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से हनुमानगढ़ का गौरव बढ़ा है। इससे चिकित्सा जगत में जिले की उपलब्धि बताते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे जिले के लोगों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में पीएमओ रहते हुए डॉ. एमपी शर्मा ने डॉक्टर्स की वर्कशॉप कराई जिसके बाद गंभीर रोगियों को फायदा मिला। उन्होंने सुझाव दिया कि आईएमए की ओर से जिले में डॉक्टर्स की सेमिनार कराई जानी चाहिए जिससे चिकित्सा जगत में नई तकनीक के साथ और विकास होने से रोगियों को फायदा मिले। डॉ. एमपी शर्मा ने समिति का आभार जताया। इस मौके पर कृष्णदत्त शर्मा, राजेश जैन, प्रदीप जैन, कृष्ण चोटिया, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, बंटी बांठिया, सुरेश गुप्ता, प्राचार्य सुरेंद्र पाल गुप्ता, कृष्ण जांगिड़, पुरुषोत्तम दादरी, जगदीश गुप्ता, बाबूलाल अग्रवाल, गुड मंडी अध्यक्ष राजकुमार बंसल, सुभाष सिंह, शिवकुमार लोहारी वाला, राजेश परुथी आदि मौजूद थे।