पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहर में आ रहे गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों ने सिंचाई और जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की

नहर में आ रहे गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों ने सिंचाई और जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाखड़ा सिंचाई परियोजना में आ रहे गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीणों ने सरकार और सिंचाई विभाग तथा जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि पानी देखने लायक नहीं है। यही पानी वाटर वर्क्स की डिग्गियों में डाला जा रहा है। इससे जीव, जंतु और मछलियां मर रही हैं। अगर इसी तरह पानी चलता रहा तो आने वाले समय में लोग मरेंगे। प्रशासन और सरकार इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विक्रम सिंह कलेरी, हरि रघुवीर सिंह रामगढिय़ा, महेंद्र सिंह रामगढिय़ा, आत्माराम बरोड़, गोरा सिंह, अक्कू, गुरमीत सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि पंजाब से आने वाले दूषित पानी पर शीघ्रता से सरकार रोक लगवाए। ज्ञानचंद पालीवाल ने बताया कि पंजाब से आ रहे गंदे पानी को रोकना होगा अगर यह पानी जल्द नहीं रुकता है तो इसका खामियाजा राजस्थान के किसान को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने चेतावानी देते हुए कहा कि अगर सरकार और प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो सभी किसान एकजुट होकर आंदोलन करेंगे और प्रशासन को घेरेंगे।

खबरें और भी हैं...