पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा में गुड गवर्नेंस के लिए हनुमानगढ़ अंतिम दौर में पहुंचा

मनरेगा में गुड गवर्नेंस के लिए हनुमानगढ़ अंतिम दौर में पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| मनरेगा में गुड गवर्नेंस के लिए हनुमानगढ़ जिला अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस संबंध में एक टीम रविवार को जिल के दौरे पर आई और जिले के पीलीबंगा और संगरिया के विभिन्न गांवों में पहुंचकर निरीक्षण किया। जानकारी अनुसार मनरेगा में भारत सरकार राष्ट्रीय अवार्ड के लिए प्रतिवर्ष आवेदन लेती है। हनुमानगढ़ जिले में भी आवेदन किया था। उसके पश्चात कुछ जिलों को दिल्ली में अपना प्रेजेंटेशन देने के लिए आमंत्रित किया गया। इसमें हनुमानगढ़ जिले ने भी हिस्सा लिया था। जिला परिषद सीईओ ने दिल्ली जाकर प्रजेंटेशन दिया था। उसके बाद 5-7 जिले सेलेक्ट किए जाते हैं, जहां टीम मौके पर जा कर दिए गए आंकड़ों का वेरिफिकेशन करती है और कार्यों का निरीक्षण करती है। हनुमानगढ़ अंतिम दौर में है। टीम द्वारा अभी पीलीबंगा के खेतों वाली गांव में निरीक्षण किया गया वहीं संगरिया के नाथवाना और नुकेरा में टीम पहुंची और निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...