संगरिया| विधिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत रविवार को रतनपुरा ग्राम पंचायत में विधिक जागरुकता एवं चेतना शिविर लगाया गया। रिटेनर अधिवक्ता लखन करवा, पैनल अधिवक्ता अमरसिंह मंडौरा ने ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने स्कूलों में बच्चों के साथ की जा रही क्रूरता को कानूनी अपराध बताया एवं इसके सजा के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा ग्रामीणों को सामाजिक बुराई के रूप में बाल विवाह के बारे में कानूनी पहलुओं से अवगत करवाया। गांव के सरपंच सतपाल राहड़ ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए अधिवक्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर अधिवक्ता महेंद्र भादू, एडवोकेट सुभाष सैन आदि मौजूद थे।