पीलीबंगा| अरोड़वंश सभा के तत्वावधान में अरोड़वंश धर्मशाला में नवस्थापित लिफ्ट का उद्घाटन भामाशाह डॉ. धर्मचंद वधवा ने किया। उद्घाटन समारोह के अतिथि थानाधिकारी विष्णु खत्री, डॉ. रवि त्रेहन हनुमानगढ़, डॉ. मनोज अरोड़ा, डॉ.एफएम पंवार, बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुक्कड़, अशोक कुमार हनुमानगढ़, सुभाष वधवा, प्रिंस वधवा, कश्मीरीलाल बाघला, डॉ. इंद्रजीत आहूजा, कृष्णलाल कामरा व हीरालाल मरेजा आदि थे। कार्यक्रम में अरोड़वंश सभा व युवा मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों ने डा.धर्मचंद वधवा का धर्मशाला में लिफ्ट लगवाने में सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया तथा अरोड़वंश समाज के भामाशाह टोपन दास मरेजा व फिरंगीलाल गावड़ी को भी याद किया। सभा के संरक्षक कृष्णलाल कामरा व डॉ. इंद्रजीत आहूजा ने डा.धर्मचंद वधवा को अभिनंदन पत्र पेश किया व कश्मीरीलाल बाघला ने डा. धर्मचंद वधवा का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। सभा अध्यक्ष विजय सहगल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी 30 मई को अरुट जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया। कार्यक्रम में अरोड़वंश सभा के देशराज आहूजा, ओमप्रकाश चुघ, देवेंद्र धींगड़ा, राजीव भूतना, राजेंद्र छाबड़ा, भगवानदास बाघला, डॉ. चंद्रप्रकाश कालड़ा, डॉ.संजीव वढेरा, रेशम कंधारी, अमरनाथ प्रेमपुरिया, डॉ.संदीप तनेजा, सुरेश अरोड़ा, राजकुमार गिरधर, राजेश गावड़ी, संजय सरना आदि मौजूद थे।