पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरीतियां त्यागने, बेटियों को उच्च शिक्षा दिलवाने व एकजुट होकर समाज हित में काम करने का आह्वान

कुरीतियां त्यागने, बेटियों को उच्च शिक्षा दिलवाने व एकजुट होकर समाज हित में काम करने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था द्वारा कस्बे के गांधी स्टेडियम में रविवार को संभाग स्तरीय बेटियां छू रही हैं आसमां कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी, रायसिंहनगर की विधायक सोना देवी बावरी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष रामदेवी बावरी, सरपंच विनोद कुमारी थे। अध्यक्षता राजस्थान बावरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण पंवार ने की। पांडाल में उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए विधायक सोना देवी बावरी ने समाज में फैली कुरीतियों को त्यागने, बेटियों को पढ़ाने व समाज को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी ने कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के लिए राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पन्नालाल भाटी, प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान, जिलाध्यक्ष मंजू चौहान, विनोद कुमार, अिनता चौहान, प्रभुदयाल बावरी, श्योपतराम भाटी, छबीलसिंह, रायसिंह पंवार, सुभाष, भगतराम, शंकरलाल भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह बावरी, सरपंच रामूराम, जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह चौहान, लालूराम बावरी, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष कृष्ण चौहान आदि वक्ताओं ने विचार रखे।

पीलीबंगा में काव्य गोष्ठी...कविताएं सुनाकर बेटियों को बचाने का किया आह्वान

पीलीबंगा| अखिल भारतीय साहित्य परिषद व श्रीजय लक्ष्मी साहित्य कला एवं नाटक मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मंच के कला भवन में काव्य गोष्ठी हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार निशांत ने की। गोष्ठी में कवि बलविंद्र भनौत ने कविता ‘लड़की गीतों में तेरी सीरत की बात नहीं होती पेश कर माहौल को खुशनुमा बनाया। विजय बवेजा ने नवरात्रा पर्व पर अपनी कविता खुशनसीब हूं मैं, जो सिर पर हैं मां बाप का साया पेश कर माता पिता की महिमा को कविता के माध्यम से पेश किया। कवि निखिल बिश्नोई ने बचालो बेटियां अपनी, पड़ेगा तड़पना फिर क्या कविता सुनाकर बेटियों की पीड़ा पर करारा व्यंग्य किया। कवि निशांत ने अपनी कविताएं ‘बहादुर बनो व ‘लोकतंत्र की कीमत सिखाओ’ पेश कर राजनीति पर कड़ा प्रहार किया। लोकेश चाहर ने जीतेंगे जो अब भी जिद् पर अड़े हुए हैं सुनाकर वाहवाही लूटी। गोष्ठी में मदन पारीक, प्रकाश बिश्नोई, ओमप्रकाश कोलाया, सोहनलाल, चंद्रभान स्वामी, मदन पारीक, सुखविंद्र शर्मा व अनुराग बवेजा आदि मौजूद थे। गोष्ठी का संयोजन नवदीप भनौत ने किया।

पीलीबंगा. बावरी समाज के कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोग।

अनूपगढ़ विधायक शिमला का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत : राजस्थान बावरी विकास संस्था द्वारा कस्बे के गांधी स्टेडियम में होने वाले जनजागृति कार्यक्रम बेटियां छू रही हैं आसमां में भाग लेने पीलीबंगा पहुंची अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी का रविवार को पालिका उपाध्यक्ष अनिल सोनी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री सुनील सैन ने विधायक शिमला बावरी से पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। महामंत्री ने बावरी को पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। पालिका उपाध्यक्ष अनिल सोनी ने विधायक से अपने राजनीतिक जीवन को लेकर विचार सांझा किए। इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...