संगरिया| भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय रतनपुरा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ता को सम्मानित हुए। बीकानेर मंडल प्रबंधक लेखा योगेंद्रसिंह सिसोदिया, शाखा प्रबंधक राजीव मील ने विक्रमसिंह कलहरि, लियाफी अध्यक्ष घनश्याम झोरड़, सचिव शिवकुमार बारूपाल, माडूराम, हरिसिंह गोस्वामी, डॉ. भूपराम वर्मा, सुभाष सहारण, अंग्रेजसिंह, अमनदीपसिंह का माल्यार्पण कर उत्कृष्ट कार्यों के लिए अभिनंदन करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर विकास अधिकारी विकास अधिकारी सांवरमल सैनी, रविंद्र तिवाड़ी, कपिलदेव भाटी, अभिकर्ता व स्टाफ मौजूद रहा।