पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलदाय कर्मी 15 जून से करेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

जलदाय कर्मी 15 जून से करेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए सोई हुई सरकार को जगाएंगे। ये निर्णय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श दौरान लिया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने कहा कि 7 सूत्री मांगों पर सरकार की हठ धर्मिता से कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार ने यदि वाजिब मांगों पर समय रहते सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आदेश नहीं दिए तो राजस्थान में 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। प्रदेश महामंत्री बाबूलाल यादव ने श्रमिकों की प्रमुख समस्याओं वेतन विसंगतियां दूर करने, पूर्व निर्धारित योग्यतानुसार शेष रहे बेलदारों की नियुक्ति दिनांक से हेल्पर पद पर क्रमोन्नति, बजट घोषणा संख्या 313 व 314 पर क्रियान्विति करने की मांग रखी। स्थानीय संघ महामंत्री इंद्राज घोटिया ने बताया कि वर्कलोड के आधार पर करीब 80 हजार तकनीकी श्रमिकों की भर्ती आदि मांगों को लेकर महासंघ ने 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर गहरी नींद में सोई सरकार को जगाने का निर्णय ले लिया है। बैठक में बृजराज आचार्य, रामसिंह पूनियां, अंग्रेजसिंह, हरि मोहन शर्मा, गुरजंटसिंह, पृथ्वीसिंह, बाबूलाल नागर, माणकचंद जैन, महेश गौतम, शंकरलाल यादव एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी एसके राठौड़ समेत जिलों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...