हनुमानगढ़| कर्नाटक में सरकार गठन को लेकर बनी स्थिति के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष बिश्नोई ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की नीतियों ने लोकतंत्र की भावना को पूर्णतया खत्म करके रख दिया है। कर्नाटक में देश के संवैधानिक आदर्शों को ताक पर रख दिया गया है। बिश्नोई ने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने 24 घंटों के भीतर कर्नाटक में बहुमत सिद्ध करने के आदेश दिए हैं। इससे पूरी स्थिति देश के सामने आ जाएगी। इस मौके पर पीसीसी महामंत्री पवन गोदारा, पीसीसी सचिव राजेंद्र गोदारा, पीसीसी सदस्य महेंद्रसिंह बराड़, भूपेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, महासचिव सुरेंद्र गोंद, ब्लॉक अध्यक्ष इशाक खान, मनोज पांडर, गुरमीत चंदड़ा, रमेश भांभू, भीम गोदारा, प्रधान जयदेव भिडासरा, प्रवक्ता अनिल भोबिया, उपप्रधान अमर सिंह, विजेंद्र मेव, सौरभ राठौड़ आदि मौजूद थे।