पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीषण गर्मी से बेजुबान पक्षियों को बचाने के लिए बांधे जाएंगे 251 परिंडे

भीषण गर्मी से बेजुबान पक्षियों को बचाने के लिए बांधे जाएंगे 251 परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| राष्ट्रीय युवा मोर्चा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के सदस्यों ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित अमर स्थान धाम में परिंडे बांधे। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नारायण नायक की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जंक्शन थानाधिकारी राजेश सिहाग ने परिंडा बांधकर किया। नारायणराम नायक ने बताया कि स्थानीय स्तर पर अभियान के तहत 551 पौधे व 251 परिंडे लगाने के अलावा पशुओं के लिए 51 खेली का निर्माण करवाया जाएगा ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों व पशुओं के जीवन की रक्षा हो सके। कुलदीप नरूका, अनिल लावा, बल्लू खान, पवन वर्मा, सोनू सेतिया, विपिन सिंह, रवि सोलंकी, विनोद नायक, सुरेश वाल्मिकी, सुरेश नायक, विशाल नायक, लाला खटीक, शेराराम अटवाल, साहिल नायक आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...