पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा की बूथ स्तरीय संरचना को मजबूती देने पर हुआ विचार

भाजपा की बूथ स्तरीय संरचना को मजबूती देने पर हुआ विचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| भाजपा विस्तारक चयन समिति की बैठक शुक्रवार को जंक्शन स्थित सिंचाई विश्राम गृह में बीकानेर संभाग प्रभारी सुनील व्यास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक बूथ स्तरीय संरचना को ओर मजबूती प्रदान करने के लिए विचार किया गया। संभाग प्रभारी सुनील व्यास ने बैठक में मौजूद संगठन पदाधिकारियों से प्रदेश में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी व संगठन को मजबूती देने कर लिए बूथ स्तरीय कमेटियों में ऊर्जावान पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में जिला महामंत्री जुगलकिशोर गौड़, जिला मंत्री कृष्ण लालवानी, डॉ. भारतभूषण शर्मा, विस्तारक करुण मित्तल, इमीलाल नैन आदि विचार रखे। इस मौैके पर नवर| पुरोहित, सुरेंद्र जांगिड़, अनिल धायल, विजय बेनीवाल, गुरविंदर मान, प्रमोद डेलू, सुभाष भूकर आदि विस्तारक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...