गोलूवाला| छोटे-बड़े झगड़े गांव की चौपाल में आपसी प्रेमभाव से सुलझाया जा सकता है। पीडि़तों को त्वरित न्याय मिले यही हमारी प्राथमिकता रहेगी। नवनियुक्त एसएचओ हंसराज लूणा ने शुक्रवार को थाना परिसर में सीएलजी सदस्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने धानमंडी एवं मेनरोड पर चौकीदारी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने का विश्वास दिलवाया। बैठक में सरपंच किरण जगा ने पिकअप की स्पीड का मुद्दा उठाया। पूर्व सरपंच रघुवीर भुल्लर एवं व्यापारी भीम निवाद ने स्पीड ब्रेकर को लेकर बात रखी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्राज कड़वा,भाजपा नेता एवं सरपंच किरण जगा,संदीप सिहाग,किरयाना एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोदारा,व्यापारी नरेंद्र बिशू,भीम निवाद,डूंगर नायक,इस्माइल खां,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेवसिंह जाखड़, जिला परिषद सदस्य संदीप गोदारा,प्रभुदयाल धतरवाल,बीरबल बराड़,जसपाल सरां आदि मौजूद थे।