श्रीगंगानगर| जोगीवाला गांव स्थित लोक देवता बाबा रामदेव का जागरण शनिवार रात को मंदिर में होगा। भक्त सुभाष दास ने बताया कि जागरण 23वीं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। सेवादार मास्टर लीलाधर ने बताया कि जागरण में गायक रिछपाल धालीवाल और रमिस अमन लोक देवता के भजन और बाणी गाकर गुणगान करेंगी। जागरण की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। मंदिर में धोक लगाने श्रीगंगानगर के अलावा हनुमानगढ़ और अबोहर तहसील से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं।