संगरिया| भारतीय मानव कल्याण महासमिति के जिला अध्यक्ष एडवोकेट हरमीत सिंह बलजोत ने पंजाब से आ रहे नहरों में गंदे पानी की रोकथाम की मांग राजस्थान सरकार से की है आज नहरों में इतना गंदा पानी आ रहा है जिससे इलाके में बीमारियों की संख्या बढ़ गई। उन्होंने सरकार से संविधान के आर्टिकल 21 में जीवन जीने के अधिकार को सही मायने में मानव के जीवन की रक्षा की जाए। जल, वायु प्रदूषण के कानून की सही पालना करवाई जाए।