पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं से ठगी के मामले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़|टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अराईयावाली में ई-मित्रा पर काम करने वाले एक युवक ने एक बुजुर्ग महिला का बैंक खाता नंबर बदलकर एक साल से पेंशन अपने खाते में डलवा रहा था। जबकि बुजुर्ग महिला को यह कहकर वापस भेज देता था कि उसकी पेंशन अभी तक बंधी नहीं है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब पीडि़त महिला लालीदेवी प|ी लेखराम नायक पेंशन कार्यालय पहुंची। लालीदेवी ने इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन पुलिस ने भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़ता ने बताया कि उसका खाता ओरियंटल बैंक में था तथा उसी बैंक में उसकी पेंशन आती थी लेकिन एक साल पहले गांव में ही ई-मित्रा पर काम करने वाले युवक ने खाता संख्या बदलकर एसबीआई का बैंक खाता संख्या डाल दिया, जो खाता कुलदीप के नाम से है। अब उसकी पेंशन उसी खाते में आ रही है।

खबरें और भी हैं...