हनुमानगढ़|बीकानेर रेल मंडल की टीम ने सोमवार को हनुमानगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों पर सघन टिकट चैकिंग अभियान चलाया। इसमें बेटिकट यात्रियों सहित 167 जुर्माना वसूला गया।
सीनियर डीसीएम अभय शर्मा ने बताया कि एसीएम जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में 16 टीटीई की टीम ने सूरतगढ़- हनुमानगढ़- बठिंडा, हनुमानगढ़.-श्रीगंगानगर, सूरतगढ़-अनूपगढ़-श्रीगंगानगर खंड पर सघन टिकट चैकिंग अभियान के तहत बिना टिकट के 148 मामलों से 4935 रुपए अतिरिक्त किराया सहित 41935 रुपए, गंदगी फैलाने वाले 19 मामलों से 2000रुपए सहित कुल 167 मामलों से 43935 रुपए जुर्माना यात्रियों से वसूला।