पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेवरात व नगदी चुराकर नाबालिगा को भगा ले गए

जेवरात व नगदी चुराकर नाबालिगा को भगा ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| टाउन की नई आबादी में एक घर से जेवरात व नगदी चुरा नाबालिगा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि दीपक पुत्र ओमप्रकाश सोनी निवासी गली नंबर 12 नई आबादी उसकी नाबालिगा बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि युवक के पिता ओमप्रकाश व माता ने भी नाबालिगा को भगाने में सहयोग किया। इससे पहले नाबालिगा के पिता की सैलरी के 11 हजार रुपए व पुत्रवधु का सोने का लॉकेट व चांदी की पाजेब भी दीपक सोनी घर से चुराकर ले गया। जांच अधिकारी एसआई पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...