पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीबी के मरीजों को पोषक आहार के लिए हर माह मिलेंगे 500 रुपए

टीबी के मरीजों को पोषक आहार के लिए हर माह मिलेंगे 500 रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीबी मुक्त भारत की संकल्पना के बाद अब निक्षय पोषण योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक टीबी मरीज को उपचार के दौरान 500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे ताकि रोगी पोषणयुक्त आहार ले सके। योजना का लाभ लेने के लिए हर मरीज को अपनी आधार संख्या व बैंक खाता संख्या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जमा करवानी होगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रविशंकर शर्मा ने बताया कि देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हनुमानगढ़ में 2020 तक टीबी मुक्त संगरिया व टीबी मुक्त रावतसर का लक्ष्य तय है। अब निक्षय पोषण योजना से अभियान में मदद मिलेगी क्योंकि टीबी के उपचार में शरीर को पोषक आहार की आवश्यकता होती है। डाॅ. शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मरीज को नोटिफिकेशन करवाने व इलाज शुरू करवाने, फॉलोअप जांच करवाने व इलाज खत्म होने पर किश्तों का भुगतान किया जाएगा, जो कि सीधा मरीज के खाते में जाएगा। निक्षय पोषण योजना का लाभ लेने के लिए दवा पूरी व समय पर खाना तथा फॉलोअप जांच करवाना भी आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...