पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोरावरपुरा गांव में जलसंसाधन मंत्री ने किया नवक्रमोन्नत स्कूल का उद्घाटन

जोरावरपुरा गांव में जलसंसाधन मंत्री ने किया नवक्रमोन्नत स्कूल का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| निकटवर्ती गांव जोरावरपुरा में नवक्रमोन्नत स्कूल का उद्घाटन जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने किया। गौरतलब है कि गांव में स्थित राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को गांव से दूर जाना पड़ता था। अब बच्चे गांव में ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस मौके पर सपंच शर्मिला मेघवाल, अरूण खिलेरी, भादर बिरी, लालचंद पंडित, भजनलाल विरासी, बसंत तरड़, मदनलाल तरड़, उपसरपंच रामकुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...