पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहरीले पानी को रुकवाने के लिए कई संगठनों ने दिए ज्ञापन

जहरीले पानी को रुकवाने के लिए कई संगठनों ने दिए ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| नहरों में आ रहे प्रदूषित पानी पर रोक लगाने के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से ज्ञापन दिए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भाखड़ा, गंगकैनाल व आईजीएनपी में लगातार तीन दिनों से आ रहे केमिकलयुक्त पानी को रुकवाने और समस्या के समाधान की मांग की। बिश्नोई ने कहा कि प्रदूषित पानी के कारण मछलियां और अन्य जलीय जीव मर रहे हैं। इस कारण पानी से दुर्गंध उठ रही है। नहरों में आ रहा पानी आमजन और मवेशियों के जीवन के लिए भी खतरा बना हुआ है। ऐसे पानी से सैकड़ों तरह की बीमारियां फैलने की आशंका है। उन्होंने प्रदूषित पानी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। बिश्नोई ने कहा कि जहरीला पानी तुरंत प्रभाव से बंद नही किया गया तो कांग्रेस की ओर से पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पीसीसी महासचिव पवन गोदारा, पूर्व विधायक सुरेश चौधरी, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, जिला महासचिव सुरेंद्र गोंद, जयपाल झोरड़, मनोज मूंड, दयाराम जाखड़, जयदेव भिडासरा, अजीतसिंह धालीवाल, इशाक खान, गुरमीतसिंह चढ़ा, रमेश भांभू आदि मौजूद थे। डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने भी जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता केएल जाखड़ को ज्ञापन सौंपकर नहरों में आ रहे प्रदूषित पानी को रुकवाने की मांग की। प्रदूषित पानी पर रोक न लगाने की दशा में संगठन की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी गई। गोपाल बिश्नाई, शिवभगवान बिश्नोई, बग्गासिंह गिल, जगदीश सारस्वत, सुनील शर्मा, रणवीर कड़वासरा आदि मौजूद थे। इसे अलावा कई लोगों ने कलेक्टर से मिलकर प्रदूषित पानी रुकवाने की मांग की। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ओम जांगू ने बताया कि प्रदूषित पानी की वजह से पंजाब का मालवा क्षेत्र और हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले कैंसर का गढ़ बन रहे हैं लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इस मौके पर संत हरदेव सिंह, हरदीपसिंह शाहपीनी, अनिल भोबिया, विजयसिंह बेनीवाल, विनोद बिश्नोई आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...