हनुमानगढ़| पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर जंक्शन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रख। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में अलगाववादी आंदोलनों को सूझबूझ से निपटाया। जवाहर रोजगार व इंदिरा आवास जैसी योजनाएं राजीव गांधी की ही देन हैं। दूरसंचार क्रांति भी राजीव गांधी की ही सोच का नतीजा है। इस मौके पर पीसीसी महासचिव पवन गोदारा, पूर्व विधायक सुरेश चौधरी, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, जिला महासचिव सुरेंद्र गोंद, जयपाल झोरड़, मनोज मूंड, दयाराम जाखड़, जयदेव भिडासरा, अजीतसिंह धालीवाल, इशाक खान, गुरमीतसिंह चढ़ा, रमेश भांभू आदि मौजूद थे।