पीलीबंगा| श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी आंचलिक समिति की बैठक सोमवार को जैन भवन पीलीबंगा में हुई। इसमें मांगीलाल रांका को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष भोजराज जैन ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के किए गए कार्यों एवं क्रियान्वित योजनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। अंचल के प्रभारी संजय जैन ने प्रतिवेदन तथा कोषाध्यक्ष आनंद जैन ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। बैठक को राजकुमार, कृष्णकुमार जैन, सुरेंद्र रांका, अनिल रांका, राकेश बोरड़, सुरेन्द्र कोठारी, राजेंद्र पारख, महेश भदानी, जैन प्रकाश, राजेंद्र बैद आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भोजराज जैन, चांदमल सुराना, सूरजमल बोथरा, विमल कोटेचा, शांतिलाल द तरी, जसकरण बांठिया, रतनलाल नोलखा, लालचंद जैन, जेठमल सेठिया, आनंद जैन, उमेश जैन, दुलीचंद बोरड सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे। मंच संचलन कमलापति पटावरी ने किया।