हनुमानगढ़| गर्मी के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की आेर से 28 मई से नौ जून तक गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों वाले घरों में आशा सहयोगिनियों के जरिए ओआरएस पैकेट पहुंचाए जाएंगे। जरूरत होने पर जिंक गोलियां भी दी जाएंगी। इसके अलावा चिकित्सा संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओरआएस व जिंक कॉर्नर स्थापित कर घोल तैयार करने व उपयोग करने की विधि परिजनों को बताई जाएगी। सीएमएचओ डॉ. अरूण कुमार ने बताया कि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त तथा कुपोषण के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जनसमुदाय को स्वच्छता, पौष्टिक आहार, हाथ धोने के सही तरीके के बारे में भी बताया जाएगा।