रखरखाव के कार्य के चलते शनिवार को 132 केवी जीएसएस सतीपुरा से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर चार घंटे के लिए बंद रहेंगे। जेईएन दिनेश मीणा ने बताया कि इसके चलते गांव नवां, सतीपुरा, चक ज्वालासिंहवाला, रोड़ांवाली, सुरेशिया, सेक्टर छह, वाटर वर्क्स, पुलिस लाईन, डीटीओ ऑफिस, बिजली कॉलोनी व आसपास क्षेत्र में सुबह सात से 11 बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।