ताल्लुका विधिक सेवा समिति पीलीबंगा द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत जाखड़ांवाली के आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सरपंच ताराचंद नायक की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में पीएलवी हरबंसलाल ने मानसिक रूप से बीमार व दिव्यांगों के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी। चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंदू यादव ने चिकित्सा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा शिविर में आस्था कार्ड योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीडि़त प्रतिकर स्कीम, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना सहित राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जगदीश मेहला, एएनएम रोशनी देवी, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
गांव जसाना में शिविर के दौरान तहसीलदार को ज्ञापन देतेे ग्रामीण
चारणवासी| गांव जसाना के अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार के तहत शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर विभाग के संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का आदेश दिया। रमेश कुमार बेनीवाल ने एसडीएम सैयद शिराज अली जैदी व तहसीलदार जय कौशिक को ज्ञापन देकर गांव में पात्र लोगों के नाम खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़वाने की मांग की। प्रधान अमर सिंह पूनियां ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर स्थानातंरण करवा दिया। लोगों ने सिंचाई पानी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
बाल विवाह के लिए बने कानून के बारे जानकारी दी
नोहर| विधिक सेवा केंद्र नोहर की ओर से साहवा बाईपास रोड के आसपास के स्थानों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएलवी कांता लाटा ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करने व बाल विवाह को रोकने के लिए समाज में जागृति लाने की बात कही। उन्होंने बाल विवाह के लिए बने कानून के बारे में भी बताया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय बागड़ी, सुशील बचवानी, सुरेन्द्र नागल, सांवर शर्मा, एसएमसी सदस्य रविना, बबीता, मंजू, आंगनबाड़ी स्टाफ सहित अनेक महिलाएं व बालक-बालिकाएं उपस्थित थी।
पीलीबंगा
लिखमीसर
नोहर