पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री कान्हाराम सहारण अस्पताल में निशुल्क यूरोलॉजी परामर्श शिविर आज व कल

श्री कान्हाराम सहारण अस्पताल में निशुल्क यूरोलॉजी परामर्श शिविर आज व कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| श्री कान्हाराम सहारण मैमोरियल ट्रोमा एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल में डॉ. अनिल गुलानी (यूरोलोजिस्ट, गुर्दा, प्रोस्टेट, मूत्र एवं यौन रोग विशेषज्ञ) 19 व 20 मई को अपनी निशुल्क देंगे। गुर्दा या पेशाब के रास्ते की पत्थरी, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जोर लगना, पेशाब में सफेदी, खून या पत्थर के टुकड़े आना, कमर दर्द, पेट के निचले हिस्से का दर्द, पेशाब के रास्ते का दर्द, जननांग की समस्याएं, निसंतान, बच्चों की मूत्र संबंधी समस्याओं का निशुल्क परामर्श माह के प्रत्येक शनिवार व रविवार को दिया जाता है और भामाशाह बीमा योजना के तहत भामाशाह लाभार्थी को निशुल्क आप्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध है। हाॅस्पीटल संचालक डॉ. प्रदीप सहारण ने बताया कि ये सेवाएं अपने माता-पिता स्व. श्रीमती कमला सहारण व स्व. कान्हा राम सहारण की याद में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हैड सर्जन डॉ. विनीत अरोड़ा 27 मई को अपनी सेवाएं देंगे।

खबरें और भी हैं...