पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायतीराज कर्मचारी 21 मई से रखेंगे तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश, समझौता लागू नहीं करने का विरोध

पंचायतीराज कर्मचारी 21 मई से रखेंगे तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश, समझौता लागू नहीं करने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद की ओर से शुक्रवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गत वर्ष हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने के विरोध में 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। जिला मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि गत वर्ष 24 जून को हुए समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में तीनों संवर्ग के कर्मचारी सामूहिक अवकाश रखेंगें। ज्ञापन देने वालों में प्रगति प्रसार अधिकारी अनिल कुमार, राजीव यादव, प्रवीण पुरोहित, रामेश्वर सुथार, ग्राम विकास अधिकारी रानू चौधरी, अशोक शर्मा, रविंद्र सिंह, प्रेम कुमार, बृजलाल चौहान आदि शामिल थे।

भादरा| राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के राज्यव्यापी आह्वान पर परिषद के तीनों संवर्गो की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 21 मई से विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध में राजस्थानी पंचायती राज सेवा परिषद के पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को विकास अधिकारी राजेश वर्मा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय पंचायत प्रसार अधिकारी राजवीरसिंह भडिय़ा, महावीरसिंह, महावीर ढाबी, सज्जन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी जयसिंह सेवदा, प्रतापसिंह, महेन्द्रपाल धारीवाल, कृष्ण जांगिड़, रोहताश जांगिड़, सरजीत स्वामी समेत अनेक ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत प्रसार अधिकारी उपस्थित थे।

पीलीबंगा| राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद उपशाखा पीलीबंगा द्वारा शुक्रवार को प्रदेश व्यापी आह्वान के पांचवें चरण के तहत 21 से 25 मई तक रखे जाने वाले सामूहिक अवकाश की सूचना देते हुए जिला परिषद हनुमानगढ़ के सीईओ को एक पत्र प्रेषित किया है। पत्र के मुताबिक विगत 24 जून 2017 को राज्य सरकार द्वारा राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद जयपुर की मांगों के संबंध में परिषद से लिखित समझौता किए जाने के एक वर्ष बाद भी उक्त समझौते को लागू नहीं किए जाने से सेवा परिषद के तीनों संवर्गों विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी वर्ग में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...