पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा कर्मियों को नियमित करने की मांग, 24 मई से कामों का बहिष्कार, कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन

मनरेगा कर्मियों को नियमित करने की मांग, 24 मई से कामों का बहिष्कार, कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन के समर्थन में तथा पंचायती राज के मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में आंदोलन की सूचना के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन पंचायती राज विभाग के एक्सईएन राजेशकुमार गोयल को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने बताया कि मंत्रालयिक मनरेगा कर्मचारी कई वर्ष से संविदा पर काम कर रहे हैं। महानरेगा संविदा कार्मिक अल्प मानदेय पर काम कर दस साल से नियमतिकरण की बाट जोह रहे हैं। इसके विरोध में संविदा कार्मिकों द्वारा 30 अप्रैल से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जा रहा है लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। ज्याणी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में मंत्रालयिक संवर्ग के स्वीकृत पदों के विरुद्ध कैडर स्ट्रेंथ रिवाइज करने, कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 में शेष रहे संपूर्ण पदों पर पुनः जल्द भर्ती शुरू करवाने, मनरेगा कार्मिक संघ द्वारा एसएसआर भर्ती की मांग पर भी निर्णय जल्द लेने, गृह जिले में स्थानांतरण के संबंध में नियमों में व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष शीशपाल देहडू ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 24 मई से मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा पंचायत समिति, जिला परिषद एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों में समस्त कार्यों का बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 11 जून को संगठन सदस्य जयपुर कूच करेंगे। इस मौके पर मनरेगा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विजय ज्याणी, घनश्याम कड़वासरा, ईश्वर बाघला, परवीन कुमार, सुभाष जोशी, गंगाधर सहारण, हंसराज डागला, बेअंत सिंह आदि मौजूद थे।

संगरिया| काम नहीं मिलने से आक्रोशित मनरेगा श्रमिकों ने शुक्रवार को भैंस को ज्ञापन सौंपा। निकटवर्ती गांव इंद्रपुरा के मनरेगा श्रमिकों ने मेट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश परिहार के नेतृत्व में अटल सेवा केन्द्र के आगे प्रदर्शन किया। परिहार ने बताया कि गांव के मनरेगा श्रमिक काफी समय से काम न मिलने से बेरोजगार है। जिससे श्रमिकों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में पंचायत समिति के विकास अधिकारी को भी अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर बृजलाल,सुभाष,भाल सिंह,रुपसिंह,दुर्गासिंह,राजेन्द्र,भरतलाल आदि मौजूद थे।

मनरेगा संविदा कर्मियों का धरना 18वें दिन जारी, मनरेगा श्रमिकों ने भैंस को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़

भादरा| पंचायती राज विभाग में एसएसआर भर्ती 2013 व एलडीसी भर्ती 2013 को पूरा करवाने की मांग को लेकर महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ उपशाखा भादरा के संविदा/निविदा कार्मिकों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। महानरेगा संविदा कार्मिक संघ के साथ पंचायतीराज मंत्रालयिक कार्मिक संघ भी अपनी मांगों के समर्थन में व महानरेगा कार्मिक संघ की मांगों को पूरा करवाने के लिए धरने को समर्थन दिया व दोनों संघों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा धरना जारी रहेगा। धरने पर रणसिंह, नरेश शर्मा, संजय वर्मा, रणसिंह, रणधीरसिंह, बलवीर, मनोज यूजिनियां, धर्मवीर झुरिया, संदीप, कृष्ण छिंपा, ओम मीणा, मनोज बेनीवाल, साहबराम, कृष्ण जागडा, कैलाश स्वामी, विनोद, मुरलीधर, पवन गडवाल, सुरेश पूनियां, संदीप, पंकज हुड्डा समेत अनेक मनरेगा संविदा कर्मी बैठे।

रावतसर| पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की स्थानीय इकाई ने उपखंड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख शासन सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर मनरेगा संविदा कार्मिकों की जायज मांगों को माने जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि मनरेगा संविदा कार्मिक शासन की रीढ़ के रूप में कार्य करते हैं और पंचायतीराज की समस्त योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते है लेकिन उनका नियमितिकरण नहीं किया जा रहा है जिससे कार्मिकों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। ज्ञापन में लिखा गया है कि आगामी चरण में मनरेगा योजना संबंधी समस्त कार्यों का बहिष्कार, ठंडा पानी व शरबत पिलाकर आमजन से आंदोलन सफलता की दुआएं मांगना, जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तथा उसके पश्चात जयपुर कूच किया जाएगा। इस दौरान प्रवीण कुमार, दलीप खिचड़, सीताराम, कन्हैयालाल, राजपाल, चरणसिहं, गोपीराम, कालूराम, रामजीलाल, बीरबल, गंगाधर आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को 5 सूत्री मांग पत्र भेजा, जयपुर में 11 जून को होगी महारैली

नोहर| पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार को मनरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन के समर्थन में तथा पंचायतीराज के मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर रिव्यू की मांग सहित नैसर्गिक न्याय प्राप्त नहीं होने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को आंदोलन का बिगुल बजा दिया। चरणबद्ध रूप से किए जाने वाले इस आंदोलन की शुक्रवार से शुरुआत हो गई। शुक्रवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को 5 सूत्री मांग पत्र भेजा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि 21 से 23 मई तक कार्यालयों के समक्ष आमजन को राहत पहुंचाने के लिए ठंडे पानी की छबीलें लगाई जाएगी। शुक्रवार से मनरेगा योजना संबंधी समस्त कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया गया। 24 मई से जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। 11 जून को जयपुर कूच कर महारैली की जाएगी। इस मौके पर राजेश गोदारा, पालाराम कड़वासरा, राजेश शर्मा, श्रवण कासनिया, अशोक शर्मा, कृष्ण कुमार, कविता छिंपा, मंजू, राधा, सुशील सोनी, अजय मीणा आदि उपस्थित थे। उधर इसके अलावा मनरेगा कार्मिक संघ का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को पंचायतराज सुरक्षा कार्मिक संघ ने आंदोलन का समर्थन करने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष प्रताप बेनीवाल ने बताया कि अगर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो पंचायतराज सुरक्षाकर्मी भी मनरेगा कार्मिकों के साथ आंदोलन शुरू करेंगे।

संगरिया

खबरें और भी हैं...