भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़
एक वर्ष से पौत्री का नाम पालनहार योजना में जुड़वाने के लिए भटक रहे गांव अमरपुरा थेड़ी के बुजुर्ग दंपती को न्याय आपके द्वार शिविर में राहत मिली है। एसडीएम सुरेंद्र पुरोहित ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। इससे बालिका को अब पालनहार योजना के तहत हर माह 750 रुपए सहायता राशि मिल सकेगी। रेशमी प|ी निक्कूराम ने बताया कि वह उसके बेटे की बीमारी के कारण मौत के बाद बहू ने दूसरी शादी कर ली। इस बीच पौत्री के लालन-पालन की जिम्मेदारी बुजुर्ग दादा-दादी पर आ गई। इसलिए दंपती पिछले एक साल से आर्थिक सहायता के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सरपंच अशोक जोइया ने बताया कि एसडीएम ने बालिका नाम पालनहार योजना में जुड़वाने के लिए मौके पर ही आदेश जारी किए। वहीं बालिका को उपहार देकर शिक्षित होकर गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।