चक 20 एनडीआर रोही आदर्शनगर में गुरुवार शाम को कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के मामले में टाउन पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमले का कारण खेत में मेड़ का विवाद होना बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाधुराम पुत्र डुंगरराम जाट निवासी आदर्शनगर ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र व मांगीलाल पुत्र हजारीराम ने उसके भाई धर्मपाल को जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। सिर में कुल्हाडी की चोट से वह गंभीर घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच शेरगढ़ चौकी प्रभारी लखवीर सिंह को सौंपी गई है।
बाइक चोरी का केस दर्ज : जंक्शन में एक बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। धर्मपाल पुत्र ओमप्रकाश कुम्हार निवासी मक्कासर ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति फाइनेंस कंपनी कार्यालय के आगे खड़ी उसकी बाइक चुराकर ले गया।