हनुमानगढ़| राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के मीडिया कोऑर्डिनेटर रणजीतसिंह भट्टी का शुक्रवार को हनुमानगढ़ आगमन पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष अर्जुन विमल के निवास पर समाज के लोगों व वार्डवासियों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस मौके पर वार्डवासियों ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं व महिलाओं के लिए रोजगार के लिए ज्ञापन सौंपा। अर्जुन विमल ने महिलाओं के लिए रोजगार हेतु वार्ड में सिलाई सेंटर या अन्य कोई सेंटर संचालित कर महिलाओं को रोजगार दिलवाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रूपा देवी, हीरादेवी, बरखा देवी, कांता देवी, पासो देवी, विद्या देवी, परमेश्वरी देवी, रानी देवी, वीना रानी, राजीव विमल, शंकर कोच, रजनी देवी आदि मौजूद थे।