हनुमानगढ़| जंक्शन में स्थिति श्री इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर में 14वां वार्षिक महोत्सव व बालाजी का जागरण का आयोजन शनिवार को रात नौ बजे से होगा। मंदिर समिति की ओर से अशोक व्यास ने बताया कि जागरण में श्री इच्छापूर्ण बालाजी भजन मंडली, पवन शर्मा तारानगर, शिवकुमार यादव, मीनाक्षी शर्मा आदि बालाजी का गुणगान करेंगे।