पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदकों को आठ जून तक जमा कराने होंगे दस्तावेज

सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदकों को आठ जून तक जमा कराने होंगे दस्तावेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| नगरपरिषद में सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदकों को आठ जून से पहले मूल दस्तावेज पेश कर जांच करानी होगी। वहीं संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित फोटोकॉपी जमा करानी होगी। आयुक्त राजेंद्र स्वामी ने बताया कि जिन आवेदकों ने अंतिम तिथि को आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाने दिया होने की रसीद या प्राप्ति की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत की है उन लोगों को आठ जून तक अपने मूल दस्तावेज चैक कराने अनिवार्य हैं। इन दस्तावेजों की सत्यापित फोटोकॉपी भी जमा करानी होगी। तय अवधि में दस्तावेज जमा नहीं कराने वाले आवेदकों के आवेदन लॉटरी में शामिल नहीं किए जाएंगें।

खबरें और भी हैं...