- Hindi News
- National
- पुलिस दिवस; 16 कर्मियों ने रक्तदान किया, प्रदर्शनी में अच्छे काम और जिले के इतिहास के बारे में बताया
पुलिस दिवस; 16 कर्मियों ने रक्तदान किया, प्रदर्शनी में अच्छे काम और जिले के इतिहास के बारे में बताया
भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़
पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में लगाए गए रक्तदान शिविर में 16 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। इसमें सीआई रामप्रताप बिश्नोई, सीआई राहुल यादव, एएसआई सीताराम एवं कांस्टेबलों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण सरकारी ब्लड बैंक टाउन के लैब प्रभारी राजेंद्र स्वामी के नेतृत्व में टीम ने किया। वहीं जंक्शन थाना परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें जिले के इतिहास, पुलिस के अच्छे काम और महत्वपूर्ण केस जिसमें सजा दिलाई गई हो, उसका प्रदर्शन किया गया। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, दुर्घटना एवं मृतकों के आंकड़े व अन्य सूचनाओं की जानकारी दी गई। सीआई राजेश सियाग ने इस मौके पर बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। वहीं शिक्षा से वंचित बच्चों का पुलिस की ओर से स्कूलों में कराए गए दाखिले के बारे में बताया। इस मौके पर एसपी यादराम फांसल, एएसपी हरीराम चौधरी, एसडीएम सुरेंद्र पुरोहित,सीओ विरेंद्र जाखड़, सीओ एससी/एसटी भंवरलाल,मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी रणवीर मीणा, जंक्शन सीआई राजेश सियाग, टाउन सीआई रामप्रताप बिश्नोई, महिला थाना सीआई प्रदीप चारण, सदर थानाप्रभारी जगदीश पांडर, बार संघ अध्यक्ष मनेष तंवर आदि मौजूद थे। मंच संचालन भीष्म कौशिक ने किया।
संगरिया| पुलिस थाना के हवलदार भूपसिंह सर्वोत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित हुए हैं। उन्हें यह सम्मान बीकानेर में आयोजित समारोह में आईजी ने सोमवार को 25 वर्ष की सराहनीय पुलिस सेवा के लिए दिया। भूपसिंह थाने में रीडर का कार्य संभालते हैं।
भाजयुमो नगरमंडल के कार्यकर्ताओं ने टाउन थाने में लगाए 21 पौधे
हनुमानगढ़. जंक्शन पुलिस लाइन में उत्तम और अति उत्तम सेवा पदक से सम्मानित करते एसपी।
भाजयुमो नगरमंडल टाउन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में टाउन पुलिस थाना में 21 पौधे लगाए। नगरमंडल अध्यक्ष विकास नागपाल ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हर शुभ अवसर पर पौधारोपण कर सारसंभाल की जिम्मेदारी जरूर लेनी चाहिए। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष पवन कोचर, नगरमंडल महामंत्री हरविंद्र नागपाल, जिला आईटी सैल संयोजक दीपेश वाट्स, रोहित गोयल, राहुल शर्मा, देवन सिंघल, सुमित सिहाग, सोनू सिद्धू, रवि वधवा आदि मौजूद थे।
गोलूवाला| पुलिस दिवस पर थाना परिसर में कई कार्यक्रम हुए। पुलिस ने स्कूली छात्राओं को थाने का भ्रमण करवाकर तथा पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में बताया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजेश आर्य ने कहा कि समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। समाज में बेटियां अहम है। बेटियों के बगैर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इससे पहले एसएचओ आर्य ने स्कूली छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात स्कूली बच्चों को थाने का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया गया। वाहन चलाते समय लाइसेंस की अनिवार्यता की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, स्टाफ मौजूद रहा। सरस्वती स्कूल के निदेशक मदनगोपाल शर्मा ने कहा कि बेटियां जागरुक बने इस संबंध में यह पुलिस की अच्छी पहल थी।
तलवाड़ा झील| पुलिस थाना में राजस्थान पुलिस दिवस मनाया गया। इसमें तलवाड़ा के सरकारी स्कूल के बच्चों को तलवाड़ा थाना का भ्रमण कराया तथा थाना के कारागृह, वायरलेस आदि की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। साथ ही यातायात के नियमों के बारे में भी समझाया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश, राजेंद्र कुमार पूनिया, भजनलाल, कपिल मुनि आदि समस्त स्टाफ मौजूद था।