- Hindi News
- National
- हादसे रोकने को सजाई झांकी घायल की अपील, हेलमेट नहीं पहनेंगे तो मेरे जैसा होगा हाल
हादसे रोकने को सजाई झांकी- घायल की अपील, हेलमेट नहीं पहनेंगे तो मेरे जैसा होगा हाल
हनुमानगढ़| हादसे रोकने के लिए हनुमानगढ़ पुलिस ने सोमवार को एक अनूठी पहल की। यातायात पुलिस की ओर से जंक्शन थाने के आगे लगाई गई झांकी में जागरुकता का संदेश देने का। यमराज के वेश में और खून और पटि्टयां बंधे हुए दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के रूप में पहुंचे दो लोगों ने मार्ग पर आते-जाते वाहन चालकों को रोका और हेलमेट न पहने के बाद होने वाले हादसे का परिणाम बताया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी वाहन चालकों से समझाइश की, कई वाहन चालकों ने हाथ भी जोड़े और भविष्य में हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने की बात स्वीकारी। एएसआई रामकिशोर ने बताया कि हेलमेट के अभाव में किसी के साथ कोई हादसा नहीं हो।