पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ससुरालवालों ने विवाहिता को दो घंटे फर्श पर खड़ा रखा, पैरों पर पड़ गए छाले, पुलिस में परिवाद दिया

ससुरालवालों ने विवाहिता को दो घंटे फर्श पर खड़ा रखा, पैरों पर पड़ गए छाले, पुलिस में परिवाद दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| विवाहिता को प्रताड़ित करने का एक मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने विवाहिता को करीब दो घंटे पक्के फर्श पर खड़ा करने और उसके पैरों पर छाले हो जाने पर पुलिस थाना संगरिया में परिवाद आया है। हरमीत कौर उर्फ पूजा रानी पुत्री बहादर सिंह जाति लबाना सिख निवासी वार्ड 22, गुरुनानक नगर संगरिया ने पुलिस थाना में परिवाद दिया कि उसकी शादी 1 जनवरी 2018 को रविंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र बजीर सिंह जाति लबाना सिख निवासी कोनी जिला श्रीगंगानगर के साथ हुई थी। शादी में उसके माता पिता ने 2 लाख रुपए खर्च किए थे। साथ ही दहेज का पूरा सामान दिया था। शादी के बाद उसकी सास पारी देवी, पति, ससुर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ दहेज की ओर मांग को लेकर रोजाना मारपीट करने लगे। 13 अप्रैल को उसके पति व ससुर ने उसके साथ मारपीट की और पक्के फर्श पर दो घंटे खड़ा रखा जिससे उसके पैरों में छाले हो गए। 14 अप्रैल को रात्रि करीब 10 बजे उसके पति रविंद्र सिंह व ससुर बजीर सिंह ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की, गाली गलोज की तथा थप्पड़ मारे जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। विवाहिता ने पुलिस थाना में पति, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करने का परिवाद दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...