पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोमवती अमावस्या पर गोशाला में हुआ हवन, 21 बोरी खल भेंट की

सोमवती अमावस्या पर गोशाला में हुआ हवन, 21 बोरी खल भेंट की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| टाउन की बरकत कॉलोनी स्थित फाटक गोशाला में सोमवती अमावस्या के मौके पर गोमाता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन का आयोजन गोशाला प्रबंधक समिति द्वारा किया गया। मुख्य यजमान जवाहरलाल जिंदल थे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर गोमाता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। बीमार गोवंश की सेवार्थ 21 बोरी खल व सवामणी का भोग लगाया गया। गोशाला प्रबंधक समिति के मुरलीधर गर्ग ने बताया हर अमावस्या पर गोशाला द्वारा हवन का आयोजन जनसहयोग से किया जाता है। इस मौके पर संजय गोयल, आनंद सरावगी, महावीर जैन, राजेश दादरी, महावीर वर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...