पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा

ट्रैक्टर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| जंक्शन पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से फाइनेंस कराए गए ट्रैक्टर आगे बेचकर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को जेल भेज दिया। जांच अधिकारी चंद्रभान ने बताया कि आरोपित सुंदरपाल उर्फ नन्य पुत्र फूलसिंह जाटव निवासी गढ़ मुक्तेश्वर जिला हापुड़ से सात दिन की रिमांड अवधि में गहन पूछताछ की गई। इस बीच उसे यूपी में बरामद हुए ट्रैक्टरों की पहचान के लिए ले जाया गया लेकिन वहां बरामद ट्रैक्टरों में से एक भी हनुमानगढ़ जंक्शन में दर्ज मामले में शामिल नहीं था। इस बीच उसने बताया कि मेले के बाहर ही उसने दलाल को ट्रैक्टर बेच दिया था। पुलिस ने दलाल के ठिकाने पर दबिश दी लेकिन कोई बरामदगी नहीं हो पाई। इस पर रिमांड अवधि समाप्त होने पर जेल भेज दिया गया। पुलिस इससे पहले आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

खबरें और भी हैं...